X
अभी खरीदें
Understand Mosquitoes April 8, 2019

सबसे अच्छा प्राकृतिक मच्छर से बचाने वाला रिपेलेंट [ विकर्षक ] तेल कैसे चुनें

हम सभी पूरी तरह से ब्रह्मांड का हिस्सा हैं, जहां एक जीवित व्यक्ति दूसरे पर निर्भर है। लेकिन कहावत है कि एक व्यक्ति का भोजन दूसरे व्यक्ति का जहर है। ऐसा ही एक उदाहरण है मच्छरों का। जबकि नर मच्छर केवल फूल अमृत पर पनपते हैं, मादा मच्छरों को अपने अंडों को फर्टिलाइज़ [निषेचित] करने और मनुष्यों के रक्त की आवश्यकता होती है सो वे काटते हैं।  मच्छर के काटने से न केवल लाल दाने निकलते हैं  और खुजली होती है बल्कि गंभीर संक्रमण और बीमारियों का कारण भी बन सकते हैं।

 

एक दोपहर, जब आप बाहर निकल कर अपने पिछवाड़े में आराम करना चाहते हैं  और अवांछित मच्छर आपके के साथ हों तो क्या आप अपना समय एक स्वैटर के साथ बिताना चाहेंगे? यहां तक कि अगर आप घर के अंदर भी रहना चाहें , तो क्या ये मेहमान आपके घर में भी नहीं घुस  जाएंगे? तो, आप क्या चुनेंगे – तो, आप क्या चुनेंगे – दूध का जले  छाछ भी फूंक कर पिएंगे या एक बार काटे जाने पर दोहरी सुरक्षा आजमाएंगे?

 

मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते मामलों के कारण, ज्यादातर लोग अब मानते हैं कि रोकथाम वास्तव में इलाज से बेहतर है और खुद को बीमारी  फैलाने वाले मच्छरों से बचाने के उपाय करने चाहिए । विभिन्न प्राकृतिक रिपेलेंट [ विकर्षक ] तेल और लोशन हैं जो इन कष्टप्रद मच्छरों से  होने वाले संक्रमण को रोक सकते हैं।

 

मच्छर भगाने वाले रिपेलेंट तेल क्यों लोकप्रिय हैं? इसलिए, क्योंकि उनके विभिन्न उपयोग हैं!

 

  • वे मच्छरों को दूर रखने के लिए और लाल दाने और खुजली को रोकने के लिए एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं
  • वे गर्मी और बारिश के मौसम में बीमारियों को फैलने से रोकते हैं
  • मच्छर काटने के घाव भरने के अलावा उनसे  दाग मिटाने का अतिरिक्त लाभ  भी है ।

 

जब आप मच्छर से बचाने वाले रिपेलेंट तेल का चुनते हैं, तो सही विकल्प को चुनना भी महत्वपूर्ण है। इसमें सिंथेटिक और प्राकृतिक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। प्राकृतिक मच्छर से बचाने वाले रिपेलेंट तेल  की मांग बढ़ रही है क्योंकि:

 

  • प्राकृतिक रूप से उपलब्ध मच्छर रिपेलेंट तेल में वही फेरोमोन होते हैं जो मच्छरों को शरीर से दूर रखते हैं।
  • ये तेल त्वचा के लिए अनुकूल होते हैं और कोई भी दाग नहीं छोड़ते हैं।
  • उनकी प्राकृतिक सुगंध अन्य इंद्रियों के लिए सुखद है

 

कई सामग्रियां हैं जो तेल के रूप में, संभावित मच्छर रिपेलेंट के रूप में इस्तेमाल की जा सकती हैं। ऐसी सामग्री की सूची नीचे है दी:

 

  1. सिट्रोनेला: यह एक आम प्राकृतिक और प्रभावी तेल है जो मच्छरों को भगाने का काम करता है। जड़ी-बूटियों के मिश्रण से बना, सिट्रोनेला तेल कई मच्छरों के विकर्षक [रिपेलेंट ] उत्पादों में पाया जानेवाला में एक सामान्य घटक है।
  2. नीलगिरी: यह प्राकृतिक रूप से मिलनेवाला तेल है, जो अपनी कीटनाशक क्षमता के लिए जाना जाता है – मच्छर यूकेलिप्टस [ नीलगिरी ] की  हल्की फुफकार से भाग जाते हैं!  नीलगिरी बड़ी आसानी से उगाया जाता है और इसका तेल निकालना भी बड़ा आसान है। यह सभी दुकानों पर आसानी से उपलब्ध है।
  3. लैवेंडर: जब भी आप लैवेंडर के बारे में सोचते हैं, तो आप सबसे पहले इसकी लुभावनी खुशबू के बारे में सोचेंगे। लैवेंडर अपनी सुगंध से वातावरण को हल्का करता है जो मूड बनाने के लिए पूरक है। लेकिन इसकी कीटनाशक क्षमता के बारे में बहुत काम जानकारी है – जी हां, लैवेंडर आपके आसपास से मच्छरों और कीड़ों को भगाने की क्षमता रखता है! 1. लैवेंडर के सैशे  आप के बिस्तर के पास और तकिए के नीचे रखने से मच्छर दूर रहेंगे ।
  4. तुलसी: तुलसी एक ऐसी बूटी है जो किसी भी व्यंजन का स्वाद बढ़ा सकती है; यह मच्छरों के खिलाफ प्रभावी साबित होती है। तुलसी का तेल जब एक विकर्षक [रिपेलेंट ] के रूप में उपयोग किया जाता है तो दोहरे लाभ प्रदान करता है- घर के चारों ओर इसका छिड़काव करने से न केवल मच्छरों का प्रवेश रुक जाता है  , बल्कि इसकी सुगंध से आसपास के वातावरण भी लुभावना हो जाता है।
  5. बर्गमोट: हर कोई इसके मूड को बढ़ावा देनेवाली सुगंध पर फ़िदा है; बर्गमोट तेल इससे कुछ और भी है! इस प्राकृतिक तेल में मच्छर विकर्षक क्षमता के साथ-साथ फलों की भीनी सुगंध भी है। तेल का एकमात्र अवगुण यह है कि यह फोटोटॉक्सिक है, जिसका अर्थ है कि यह  सूरज की यू व्ही  किरणों से त्वचा पर दाहक प्रतिक्रिया पैदा कर सकता है। इसलिए सूरज ढलने के बाद बर्गमोट तेल का उपयोग करना बेहतर है।

 

ऐसे और कई  तेल वातावरण में हैं  जो हमें प्राकृतिक तरीके से मच्छरों से बचाते हैं। मच्छरों के काटने से खतरनाक बैक्टीरिया और वायरस हो सकते हैं, जिससे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया आदि बीमारियाँ होती हैं

 

घर और बहार मच्छरों से सुरक्षा ज़रूरी है। जबकि प्रकृति के पास हमें मच्छरों से बचाने का सही उपाय हैं  लेकिन गुडनाईट फैब्रिक रोल ऑन जैसे व्यक्तिगत रिपेलेंट्स का उपयोग करने करने में ही समझदारी है – जो की शुद्ध सिट्रोनेला और नीलगिरी जैसे 100% प्राकृतिक तेलों के साथ बनाया जाता है घर के बहार मच्छरों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने के लिए।अपने कपड़ों पर फैब्रिक रोल-ऑन के सिर्फ 4 डॉट्स लगाएँ  और 8 घंटे मच्छरों से सुरक्षित रहें ।

 

Related Articles

मच्छरों से कैसे छुटकारा पायें?

Read More

डेंगू और चिकनगुनिया से अपने बच्चे की सुरक्षा के लिए 4 उपाय

Read More
कैसे प्राकृतिक तेल मच्छर विकर्षक के रूप में काम करता है

प्राकृतिक मच्छर विकर्षकों / रिपेलेंट्स को समझना – सिट्रोनेला और नीलगिरी तेल

Read More

बच्चों के साथ बरसात के मौसम का आनंद लेना

Read More

डेंगू के मच्छरों का प्रजनन कहाँ होता है?

Read More
मच्छर प्रजनन क्षेत्र - गुडनाइट

घर के अंदर संभव मच्छर प्रजनन क्षेत्र

Read More

Find The Right Repellent

Find Your Protector